वेस्ट में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज और कल वकील नहीं करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में आयोजित इस आमसभा में सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर कल शुक्रवार को संसद का घेराव करने की रणनीति तैयारी की जाएगी। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी सदस्य अधिवक्ता न्यायिक दो दिन कार्य से विरत रहेंगे।
जिला व तहसील स्तर की सभी बार एसोसिएशन के सदस्य दिल्ली में संसद भवन के घेराव के लिए जंतर-मंतर पर एकत्रित होंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी के नेतृत्व में अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज बंसला, रजत पालीवाल, विनोद कुमार राणा, सचिन चौधरी, वीरेंद्र कुमार, नरेश प्रधान आदि ने बुधवार को कचहरी परिसर में वकीलों के चेंबरों पर जाकर धरने में शामिल होने की अपील की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/