फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहा फैज बोली- फतवों के डर से मुक्त हुईं मुस्लिम महिलाएं, दादागीरी नहीं अब चलेगा कानून का राज

Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Advocate Farah Faiz said that now law order will be go in the country after triple talaq bill passed
अधिवक्ता फरहा फैज - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा के बाद तीन तलाक बिल राज्यसभा में पारित होने पर सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली अधिवक्ता फरहा फैज का कहना है कि फतवों के डर से मुक्त हो गई हैं मुस्लिम महिलाएं। अब किसी की दादागीरी नहीं, बल्कि कानून का राज चलेगा। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Advocate Farah Faiz said that now law order will be go in the country after triple talaq bill passed
अधिवक्ता फरहा फैज

सहारनपुर के प्रतापनगर निवासी अधिवक्ता फरहा फैज ने बताया कि तीन तलाक के खिलाफ वह करीब 10 साल से लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन 2015 में उन्होंने पीआईएल दाखिल की थी। इसके बाद तीन तलाक के खिलाफ कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ती रहीं। होलीं, मेरा विरोध भी खूब हुआ, लेकिन मैं घबराई नहीं। मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रही।

Advocate Farah Faiz said that now law order will be go in the country after triple talaq bill passed
महिलाओं को मिठाई खिलातीं फरहा फैज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने के लिए कहा था, लेकिन पूर्व में लोकसभा में बिल पास होने के बाद राज्यसभा में पास नहीं हो सका था। उस दौरान भी एक बार यह लगा था कि अब दोबारा बिल कैसे पास होगा, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा में इस बिल की मुखालफत करने वाले भी खड़े हो रहे थे। बावजूद इसके उन्हें उम्मीद थी कि देश की बड़ी संख्या में तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को इंसाफ जरूर मिलेगा। आखिर वह दिन आ गया, जब कई साल का संघर्ष अपने मुकाम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Advocate Farah Faiz said that now law order will be go in the country after triple talaq bill passed
तीन तलाक बिल - फोटो : SELF

उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाद राज्यसभा में बिल पास होने पर केंद्र सरकार बधाई की पात्र है क्योंकि केंद्र सरकार ने जो हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में लगाया था, उसी से तीन तलाक के खिलाफ बिल लाए जाने का रास्ता साफ हुआ।

विज्ञापन
Advocate Farah Faiz said that now law order will be go in the country after triple talaq bill passed
अधिवक्ता फरहा फैज - फोटो : अमर उजाला

मेरे ऊपर हमला तक हुआ, पर घबराई नहीं : फरहा  
अधिवक्ता फरहा फैज ने बताया कि तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की राह में काफी अड़चनें भी आईं। यहां तक कि उनके ऊपर हमला भी किया गया। 2016 में दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जब वह ट्रेन से सहारनपुर आ रही थीं, तो ट्रेन में सवार युवकों ने उन पर जानलेवा हमला किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed