फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate Anjali murder mastermind Bhati arrested

Meerut News: अधिवक्ता अंजली हत्याकांड का मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Advocate Anjali murder mastermind Bhati arrested
मेरठ। महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सुरेश भाटी को टीपीनगर पुलिस ने रविवार रात फुटबाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि सुरेश भाटी ने कुबूल किया कि उसने यशपाल और नीरज शर्मा के साथ मिलकर शूटरों से हत्याकांड को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन

टीपीनगर के न्यू मेवला काॅलोनी में सात जून को अंजली की घर के बाहर गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी साजिश टीपीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं माधवपुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा ने रची थी। सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली से मकान के कब्जे को लेकर विवाद था। अंजली ने इनके खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। नीरज शर्मा के खिलाफ भी अंजली ने कई मुकदमे दर्ज करा रखे थे।
विज्ञापन

सुरेश और यशपाल ने नीरज को दो लाख रुपये देने की बात कहकर शूटरों से हत्या कराने की जिम्मेदारी दी थी। नीरज ने शूटर लिसाड़ी गांव के अनुज उर्फ मनहर और बेरीपुरा के रोहित उर्फ काकुल को तैयार किया था। फिर दोनों ने हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस यशपाल, नीरज, शूटर अनुज और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि अब सुरेश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि हत्या के लिए तमंचा बेरीपुरा के गोल्डी उर्फ सागर ने उपलब्ध कराया था, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन
अधिवक्ता अंजली हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में मजबूत साक्ष्य शामिल किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को भी चार्जशीट का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। -शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed