फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adulterators are adulterating Mawa and sweets during the festive season, check at home like this

सेहत से खिलवाड़: त्योहारी सीजन में मावा, दूध और मिठाई में मिलावट कर रहे मिलावटखोर, घर पर ऐसे करें जांच

Wed, 08 Nov 2023 08:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 08:35 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में रिफाइंड आदि के प्रयोग से सिंथेटिक तरीके से मावा और मिठाइयां तैयार की जा रहीं हैं। सिंथेटिक मावे के इस्तेमाल से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन आप खान से पहले ही इसकी घर बैठे जांच भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Adulterators are adulterating Mawa and sweets during the festive season, check at home like this
कार्रवाई के बाद नकली मावा दिखाती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मिलावट बढ़ जाती है। खासकर दिवाली के मौके पर मिठाइयों में। मिलावटी मिठाई, दूध, मावा या अन्य खाद्य पदार्थ आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। एफएसडीए कार्रवाई कर रहा है, लेकिन उसकी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। ऐसे में या तो घर पर ही मिलावट की पहचान कर लें, या फिर अपने भरोसेमंद दुकानदार से ही खाद्य पदार्थ खरीदें।

विज्ञापन

 


जांचें मावे की मिलावट
शुद्ध मावा कठोर होता है। मावा में आयोडीन सॉल्यूशन डालें, अगर मावे में मिलावट होगी तो उसका रंग बैंगनी हो जाएगा। आयोडीन सॉल्यूशन केमिस्ट के यहां मिल जाता है।

विज्ञापन

करें मिलावटी मिठाई की पहचान
मिठाई को गर्म पानी में डालें, इसके बाद आयोडीन को मिठाई वाले कटोरे में डाल दें। अगर मिठाई घुलकर रंग बदलती है तो मिठाई मिलावटी है। अगर रंग पहले जैसा रहता है तो मिठाई ठीक है।

जांचें दूध-दही में मिलावट
दूध में पानी-दूध की एक बूंद को चिकने या चमकदार तिरछी सतह पर डालने से शुद्ध दूध की बूंद धीरे-धीरे आगे बढ़कर पीछे एक सफेद निशान छोड़कर बहती है, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बिना निशान छोड़े बहेगा।

दूध में स्टार्च
टिंक्चर आयोडीन की कुछ बूंदें मिलाने पर स्टार्च युक्त दूध में नीला रंग आ जाता है। टिंक्चर आयोडीन दवा दुकान से आसानी से मिल जाती है।

दूध में यूरिया
दूध में यूरिया की जांच के लिए एक परखनली में थोड़ा दूध लेकर उसमें आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाकर हिलाएं, फिर इसे पांच मिनट के लिए रख दें, इसके बाद इसमें एक लाल लिटमस पेपर डुबाने पर पेपर का रंग लाल से नीला हो जाए तो दूध में यूरिया की मिलावट मानी जाती है। लाल लिटमस पेपर स्टेशनरी की दुकान से मिल जाता है।

दूध में वनस्पति
तीन से पांच मिली लीटर दूध एक परखनली में लेकर उसमें दस बूंद हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं एक चम्मच चीनी मिलाने पर पांच मिनट बाद लाल रंग दिखाई देने लगे तो दूध में वनस्पति की मिलावट होती है।

विज्ञापन

दही की ऐसे करें जांच
दही में मिलावट हो तो एक चम्मच दही परखनली में लेकर 10 बूंद हाड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर हिलाएं, अगर इसका रंग लाल हो जाता है तो दही में वनस्पति की मिलावट होती है।

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल- एक प्रमुख अकार्बनिक अमल है। हाइड्रोजन क्लोराइड गैस के जलीय विलयन को ही हाइड्रोक्लोरिक अमल कहते हैं। यह केमिस्ट के यहां मिल जाता है।

 सावधान रहें, सुरक्षित रहें
एफएसडीए की अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। लोग भी खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधान रहें। ज़रूरी हो तो उसे परख लें, उसके बाद ही सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed