{"_id":"6a8b2adc0cddc6cf8d04e889","slug":"adulteration-in-mawa-spoiled-by-team-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1281473-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 2400 किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 2400 किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने सोलाना गांव में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक हैं। इसके चलते बाजार में मिलावटी मिठाइयों का बाजार गर्म होने लगा है। अब शहर ही नहीं देहात तक में नकली मावा तैयार हो रहा है। रविवार को खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने सोलाना गांव में छापेमारी कर 2400 किलो ग्राम मिलावटी मावा पकड़ा। इसे जमीन में गड्ढा दबवाकर नष्ट कराया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि सोलाना गांव में खोया निर्माण को लेकर तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। यहां पर मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था। इसके दस नमूने टीम ने लिए और जांच को भेजे। 2400 किलो मिलावटी मावे को वहां पर तुरंत नष्ट करा दिया गया। इसे जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त डॉ. वेदप्रकाश मिश्र और विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। कुछ व्यापारियों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध भी किया। उन्होंने टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।