फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADPRO got angry after seeing the cleanliness system in ODF Panchayats

ओडीएफ पंचायतों में सफाई व्यवस्था को देख एडीपीआरओ भड़के

Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
ADPRO got angry after seeing the cleanliness system in ODF Panchayats
धामपुर। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद ने बृहस्पतिवार को धामपुर ब्लॉक क्षेत्र के ओडीएफ में शामिल गांव सरकथल माधो और बाजिदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव में अपेक्षा अनुरूप सफाई व्यवस्था न होने पर असंतोष जताया। बताया कि ओडीएफ के अंतर्गत संबंधित गांवों में घर-घर ई रिक्शा से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। पंचायत में बने आरआरसी सेंटरों का उपयोग नहीं हो रहा है, जो चिंता का कारण है। एडीपीआरओ रिजवान अहमद विकास विभाग के अधिकारियों के साथ सबसे पहले बाजिदपुर गांव में पहुंचे। यहां पर सचिवालय का निरीक्षण किया। सचिवालय में लाइब्रेरी संचालित मिली। इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में महिला सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आती है।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। जिस पर एडीपीआरओ ने पंचायत सहायक और पंचायत विकास अधिकारी को तलब किया। व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरकथल माधो गांव में निरीक्षण किया। यहां पर भी ऐसी ही स्थिति पाई गई।
विज्ञापन

गांव ओडीएफ में चयनित है, पर सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा ई-रिक्शा से घर-घर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। न ही सरकार द्वारा बने आरआरसी सेंटरों का उपयोग किया जा रहा है। इस पर एडीपीआरओ ने गंभीर सवालिया निशान लगाते हुए तत्काल सुधार किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की की विकास विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय के भीतर समाधान नहीं कर रहे हैं। जिससे उन्हें ब्लॉक के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिस पर एडीपीआरओ ने हिदायत दी कि सुधार नहीं हुआ तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed