फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adopting good hygiene leads to humility in behavior

उत्तम शौच धर्म अपनाने से आचरण में आती है नम्रता

Sun, 31 Aug 2025 04:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Adopting good hygiene leads to humility in behavior
मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में पूजन करते जैन समाज के लो
- दशलक्षण पर्व के चौथे दिन जैन मंदिरों में उत्तम शौच धर्म की पूजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दशलक्षण पर्व के चौथे दिन शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में उत्तम शौच धर्म की भक्ति और उत्साह के साथ पूजा की गई। भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक का आयोजन भी हुआ। मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, विधान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं को बताया गया कि उत्तम शौच धर्म अपनाने से आचरण में नम्रता आती है।
दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कंकरखेड़ा में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक का आयोजन निर्वाण लड्डू चढ़ाकर किया गया। विधानाचार्य ऋषभ जैन के निर्देशन में विधान का पाठ शुरू हुआ। सौधर्म इंद्र की भूमिका नवीन जैन, कुबेर इंद्र की जगभूषण जैन ने निभाई। शांतिधारा अर्पित जैन और श्रीपाल जैन परिवार ने की। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपमंत्री देवेंद्र जैन, राजीव जैन, जेके जैन, सुकौशल जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, अलका जैन और बबीता जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा के बाद विपिन जैन ने उत्तम शौच धर्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह धर्म आवश्यकता, आकांक्षा, आसक्ति और अतृप्ति के बीच संतुलन बनाए रखने की शिक्षा देता है। सायंकाल में बबीता जैन और हितेषी जैन ने धार्मिक खेल कौन बनेगा ज्ञानपति और चरण तीर्थ वंदना का आयोजन कराया। इसमें श्रद्धालुओं ने तीर्थों का ज्ञान प्राप्त कर पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में राजीव राय जैन, कंचन जैन, विकास जैन, मनोज जैन, राकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असौड़ा हाउस शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा हुई। स्वर्ण झारी से शांतिधारा का सौभाग्य रमेश जैन, विपुल जैन और गौरव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रजत झारी से अभिषेक का पीयूष जैन, अग्रिम जैन को अवसर मिला। पंडित सिद्धांत शास्त्री ने बताया कि उत्तम शौच धर्म का अर्थ है आचरण में नम्रता और विचारों में निर्मलता लाना। सायंकाल में जैन मिलन वर्तमान की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। रमेश जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, कमल जैन आदि रहे।
बुरे विचार त्यागना ही उत्तम शौच धर्म : सौरभ जैन
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से महावीर जयंती भवन में 124वें रविवार को प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन सौरभ जैन सराफ के संयोजन में किया गया। शिविर में 110 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। उन्हें उत्तम शौच धर्म का महत्व बताया गया। सौरभ जैन ने बताया कि बुरे विचारों का त्याग ही उत्तम शौच धर्म है। बच्चों ने भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक का आयोजन भी किया। संगठन के महामंत्री सुदीप जैन ने बच्चों को जैन धर्म और तीर्थ रक्षा के लिए प्रेरित किया। ड्रा के माध्यम से पीहू जैन और मनन जैन को चांदी की जाप माला और स्मार्ट वॉच पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। अगला शिविर सात सितंबर को महावीर जयंती भवन में आयोजित होगा। ब्यूरो
शास्त्रीनगर के दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में उत्तम शौच धर्म की भव्य आराधना हुई। मुख्य निर्वाण लड्डू अंबुज जैन, करुणा जैन परिवार ने अर्पित किया। अभिषेक और शांतिधारा अजय बंसल, उत्कर्ष बंसल परिवार ने की। विशेष पूजन में चौबीसी पार्श्वनाथ पूजा, पुष्पदंत भगवान पूजा और दशलक्षण विधान शामिल रहे। सायं 7 बजे महाआरती के बाद पं. पियूष जैन शास्त्री ने उत्तम शौच धर्म पर प्रवचन दिया। इसके बाद 48 मानिक दीपकों से भक्तांबर अर्चना और धार्मिक तंबोला का आयोजन हुआ। विजेताओं को श्री असीम जैन और श्रीमती पल्लवी जैन ने पुरस्कृत किया।
फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह श्रीजी के अभिषेक के बाद शांतिधारा नवीन जैन, नितिन जैन, अन्वीक्ष जैन, सतीश जैन, आरव जैन द्वारा की गई। संयोजक विनय जैन ने बताया कि उत्तम शौच धर्म लोभ के त्याग की शिक्षा देता है। सायं भक्तामर महा अर्चना में सभी भक्तों ने दो दो देसी घी के दीपक स्वास्तिक मांडले पर अर्पित किए। दिव्या जैन और साक्षी जैन ने एक माला भगवान के नाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें विजेताओं को नवीन जैन, उषा जैन ने पुरस्कृत किया।

- बच्चों को दी भगवान के जन्मोत्सव की जानकारी
मेरठ। मानसरोवर गार्डन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा के बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर ऋषभ, अतुल, अनिल, संजय आदि रहे। वहीं, आनंदपुरी जैन मंदिर भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर उमेश जैन, चैतन्य जैन, अंशुल जैन, विनय जैन ने पूजन किया। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित जैन मंदिर कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को तीर्थंकर भगवान के जन्मोत्सव के विषय में बताया। इस दौरान मृदुल जैन, अक्षत जैन, सचिन जैन, मनीष जैन रहे। अरुणम कॉलोनी स्थित महावीर मंदिर में देव शास्त्र गुरु, पुष्पदंत भगवान, नंदीश्वर दीप, पंचमेरू सोलह करण की पूजा हुई। मुकुल जैन, अनमोल जेन, प्रवीण जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed