{"_id":"6a9c269e760cd30df30dd186","slug":"admissions-for-msc-yoga-will-take-place-from-september-7-to-9-meerut-news-c-72-1-mct1009-158870-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 7 से 9 सितंबर तक होंगे एमएससी योग में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 7 से 9 सितंबर तक होंगे एमएससी योग में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में प्रवेश पूरे हो चुके हैं। अब पीजी डिप्लोमा कोर्स, एमएससी योग व बीएससी योग में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसमें पीजी डिप्लोमा कोर्स और एमएससी योग में प्रवेश को लेकर भी मेरिट जारी हो चुकी है। पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश किए जा रहे हैं और एमएससी योग के प्रवेश 7 से 9 सितंबर तक होंगे।
खेल विश्वविद्यालय की ओर से बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर मेरिट के आधार पर और 5 सीटों पर खेल कोटे से व 5 ईडब्लूएस कुल 60 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई। बीएससी योगा (बैचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और पीजी डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए है। पीजी डिप्लोमा कोर्स में कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। इन सभी में बीपीईएस कोर्स में सभी सीट पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं और इसकी कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। अब पीजी डिप्लोमा कोर्स और एमएससी योग आदि में प्रवेश चल रहे हैं। एमएससी योग में 20 सीटों पर प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी हो चुकी है। इस मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी और 9 सितंबर तक चलेगी।