{"_id":"68a1eb351acb6edd0308d962","slug":"admission-process-of-nine-medical-colleges-from-today-meerut-news-c-14-1-mrt1001-949386-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में नौ कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में नौ कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया आज से
विज्ञापन
- छह एमबीबीएस और तीन डेंटल कॉलेजों के लिए होंगे एडमिशन
- 26 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, पांच सितंबर से शुरू होगा सत्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम समेत नौ मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश सोमवार से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुरू होगी। यह प्रकि्रया 26 अगस्त तक चलेगी। पांच सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। छह मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और तीन में डेंटल के लिए एडमिशन होंगे।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 150 सीटों के लिए एडमिशन होंगे। इनमें 23 ऑल इंडिया और 127 एडमिशन यूपी नीट के माध्यम से होंगे। इसके अलावा सुभारती मेडिकल कॉलेज में 200, रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ में 250, सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ में 250, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में 200 और अजय सांगली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस शामली में 150 सीटों के लिए एडमिशन होंगे।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में ही तीन डेंटल कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इनमें सुभारती डेंटल कॉलेज मेरठ, कालका डेंटल कॉलेज मेरठ और कोठीवाल डेंटल कॉलेज मुरादाबाद में 100-100 सीटों के लिए एडमिशन होंगे। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. प्रीति सिन्हा ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन पहले हो चुके हैं। अब एडमिशन होने हैं। विद्यार्थियों को मूल प्रमाण पत्र लाने होंगे।