फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administration orders closure of meat shops during Ganesh Mahotsav and Dashlakshan.

Meerut News: गणेश महोत्सव, दशलक्षण के दाैरान मांस की दुकाने बंद कराए प्रशासन

Mon, 14 Sep 2026 09:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Administration orders closure of meat shops during Ganesh Mahotsav and Dashlakshan.
धर्म एवं संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मिलकर उठाई मांग, साैपा ज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थलों के आसपास सफाई और सुरक्षा इंतजाम की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में 14 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री गणेश पूजन महोत्सव और जैन समाज के दशलक्षण महोत्सव को लेकर धर्म एवं संगीत सोम सेना के कार्यकर्ता एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महोत्सव स्थलों के आसपास सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर कराने के साथ सड़कों के गड्ढे भरवाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि दोनों महोत्सव धार्मिक आस्था और पवित्रता से जुड़े हैं। ऐसे में सफाई और सुरक्षा बहुत अधिक जरूरी है, इसलिए सड़कों पर गड्ढों को भरवाने, मुख्य मार्गों पर मांस की दुकानों, ठेलों और होटलों को इस अवधि में बंद कराने की मांग की गई। इसके अलावा नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महोत्सव के दाैरान जहां भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं वहां पर अतिक्रमण हटवाना चाहिए। वहां विशेष सफाई कराकर प्रतिदिन चूना डलवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में धार्मिक आयोजनों के दौरान झांकियों में बैल, सांप आदि जीवों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सचिन खटीक, अजय, प्रदीप कुमार, ऋषभ समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed