{"_id":"69f8a77ff9f89d387e02f2a6","slug":"adm-gave-instructions-for-action-in-the-case-of-harassment-of-sanitation-workers-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112228-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के मामले में एडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के मामले में एडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एडीएम प्रशासन ने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष सुगन चंद धींगान द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में 6 अप्रैल को प्रस्तुत नोटिस के माध्यम से यूनियन ने आंदोलन की सूचना दी थी। इस मामले में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने उपजिलाधिकारी सरधना को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।