फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADJs and gazetted officers displayed their prowess in sports.

Meerut News: एडीजे और राजपत्रित अधिकारियों ने खेलों में दिखाया दम

Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
ADJs and gazetted officers displayed their prowess in sports.
सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रामपुर के कोषाधिकारी रंजीत
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन राज्यभर से पहुंचे 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले दिन के मुकाबलों ने यह साबित कर दिया कि जब हौसला बुलंद हो, तो जिम्मेदारियों के बीच भी खेल के मैदान पर नई इबारत लिखी जा सकती है। चैंपियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण प्रशासनिक और न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से सोमवार से प्रदेशभर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ में एथलेटिक्स की स्टेट चैंपियनशिप हुई। इसमें कई जनपदों से सिविल सर्विसेज एथलीट पहुंचे और अपना हुनर दिया। पहले दिन सुबह 8 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। इस दौरान तीन वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 30 वर्ष से कम, 40 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी, बॉक्सिंग कोच अभिषेक, कोच भूपेश, अर्पणा, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने पर मिला प्रवेश
प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी खिलाड़ियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी पड़ी। इसमें जो भी खिलाड़ी अव्वल रहे उन्हें ही आगे प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। इसमें लंबी कूद, थ्रो आदि में भाग लेकर खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता का प्रमाण दिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर, 1500 मीटर, शॉटपुट, लंबी कूद समेत आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और समापन मंगलवार को होगा।

न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी उतरे ट्रैक पर
प्रतियोगिता में आगरा के अपर जिला न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा समेत कई वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारियों ने ट्रैक पर उतरकर खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन सालों से इस प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते हैं। रामपुर के वरिष्ठ कोषाधिकारी रंजीत ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में 40 वर्ष से अधिक आयु के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उनकी फुर्ती, स्टैमिना और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों समेत वहां मौजूद सभी दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रामपुर के कोषाधिकारी रंजीत

सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रामपुर के कोषाधिकारी रंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed