फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditya's century led to Rishabh Cricket Academy's victory.

Meerut News: आदित्य की शतकीय पारी से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की जीत

Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Aditya's century led to Rishabh Cricket Academy's victory.
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच 50-50 ओवर का मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने आदित्य की शतकीय पारी के चलते शानदार जीत प्राप्त की। ऋषभ की टीम ने 37 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में दस विकेट खोकर 335 रन बनाए। इसमें आदित्य यादव ने शानदार 187 रन की पारी खेली। आदित्य ने 132 गेंद में 24 चौके और 9 छक्कों की मदद से 187 रन बनाए। कृष्णा ने 32, सहल ने 34, प्रिंस ने 15 और हिमांशु ने 11 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, रोनित ने दो, आहद ने दो, अभय ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 298 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रिहान ने 49, आरिश ने 46, सुहैल ने 43, हम्माद ने 40, शौर्य ने 38, साफिल ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईश ने तीन, कुश ने दो, शिव और रियान ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैच के समापन पर आदित्य की शतकीय पारी के चलते उन्हें ईएम स्पोर्ट्स कंपनी के एमडी विनीत सरीन ने बैट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed