{"_id":"6a6a4b327f693f5304013a16","slug":"aditya-was-a-pistol-supplier-and-had-been-to-jail-multiple-times-meerut-news-c-72-1-mct1010-157024-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिस्टल सप्लायर था आदित्य, कई बार जा चुका जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिस्टल सप्लायर था आदित्य, कई बार जा चुका जेल
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ शहर और देहात के थानों में है आठ मुकदमे
पुलिस ने छात्रा और आदित्य की सीडीआर निकाली, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छात्रा अनुष्का को गोली मारने वाला आदित्य प्रधान हथियारों का बड़ा सप्लायर था। सरूरपुर थाना पुलिस ने उसे चार महीने पहले पांच पिस्टल के साथ पकड़ा था। जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसके खिलाफ लोहियानगर में जुर्रानपुर में फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है। इसमें भी वह जेल गया था। इसके खिलाफ कंकरखेड़ा थाने की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली थी। आरोपी के खिलाफ आठ केस दर्ज हैं। आदित्य प्रधान को पिस्टल किसने मुहैया कराई, इसकी जांच के आदेश एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, आदित्य प्रधान कई पिस्टल अपने साथ रखकर चलता था। लोहियानगर के जुर्रानपुर में एक युवक पर गोली चलाई थी। बुधवार को उसने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज है। इसको हथियार कहां-कहां से मुहैया हो रहे थे। इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने छात्रा और आदित्य दोनों की सीडीआर भी निकाल ली है। जिसकी स्वाट टीम पड़ताल कर रही है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आयुध अधिनियम, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अविनाश पांडेय, एसएसपी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -