फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditya Som selected for the NCC Thal Sainik Camp at Delhi Cantt.

Meerut News: एनसीसी थल सैनिक प्रतियोगिता के लिए आदित्य सोम का दिल्ली कैंट चयन

Sat, 29 Aug 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Aditya Som selected for the NCC Thal Sainik Camp at Delhi Cantt.
सरधना। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ के एनसीसी कैडेट आदित्य सोम का थल सैनिक प्रतियोगिता (बालक वर्ग) 2026 के लिए दिल्ली कैंट में चयन हुआ है। उनके चयन से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से बताया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ और नीलकंठ कॉलेज मोदीपुरम में आयोजित थल सेना कैंप द्वितीय एवं सीएटीसी-264 कैंप में फायरिंग प्रतियोगिता के आधार पर 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ से कैडेट आदित्य सोम पुत्र सुबोध कुमार का चयन किया गया।
विज्ञापन

आदित्य के चयन पर विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार सोम, प्रधानाचार्य डॉ. मंजू देवी, एनसीसी प्रभारी मुनिराम सिंह, यशपाल सिंह समेत शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कैंप कमांडेंट कर्नल सौरव डिमरी, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरव शाही समेत कैंप के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed