फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditya Pradhan had obtained the pistol from Chavez, alias Shera; the female student's condition is stable.

Meerut News: आदित्य प्रधान ने शावेज उर्फ शेरा से ली थी पिस्टल, छात्रा की हालत स्थिर

Thu, 30 Jul 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Aditya Pradhan had obtained the pistol from Chavez, alias Shera; the female student's condition is stable.
अन्य संस्करणों के लिए भी
विज्ञापन

-----------
- छात्रा को गोली मारकर खुद कर ली थी आदित्य ने आत्महत्या
- शावेज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम दे रही है दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा में गोली लगने से घायल छात्रा की हालत सुभारती अस्पताल में अभी स्थिर बनी हुई है। गोली मारने वाले आदित्य प्रधान ने पिस्टल लिसाड़ी गांव निवासी शावेज उर्फ शेरा से ली थी। पुलिस की तीन टीम शावेज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी सुराग नहीं लग सका है। शावेज पिस्टल सप्लाई के मामले में आदित्य के साथ पहले जेल भी जा चुका है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को शावेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कंकरखेडा़ के शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने बुधवार को डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के बाहर न्यू गोविंदपुरी निवासी 12 वीं छात्रा अनुष्का को तीन गोली मारी थी। इसके बाद आदित्य ने खुद को भी दो गोली मारकर जान दे दी थी। छात्रा अनुष्का का सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्रा की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अभी दिमाग की सर्जरी होनी है। बुधवार रात को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट से दो गोलियां निकाल दी थी। बृहस्पतिवार को छात्रा के सिर के सिटी स्कैन भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का रहने वाला शावेज उर्फ शेरा कई बार हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसने ही आदित्य को पिस्टल मुहैया कराई थी। घटना स्थल से पुलिस को दो पिस्टल भी मिली थी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आदित्य प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मुकदमे जांच में शावेज का नाम भी शामिल किया जा रहा है। आरोपी मृतक और छात्रा की सीडीआर भी निकाली जा रही है। लोहिया नगर के जुर्रानपुर में एक युवक पर गोली चलाई थी। इस मामले में भी आरोपी जेल जा चुका है। आदित्य के साथ सरूरपुर थाने से शावेज भी जेल जा चुका है। स्वॉट टीम भी शावेज की कुंडली लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आदित्य प्रधान कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आयुध अधिनियम, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके शावेज से कब से संबंध हैं। इसकी भी पूरी पड़ताल की जा रही है। शावेज की आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने खंगाल लिया है।

-------
छात्रा के शरीर पर टैटू देखकर आग बबूला हो गया था आदित्य
छात्रा के शरीर पर टैटू में किसी युवक के नाम को देखकर आदित्य की आंखों में खून सवार हो गया था। टैटू को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी दौरान उसने पिस्टल निकालकर छात्रा को गोली मारी। फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

-----------
आदित्य के खिलाफ 2023 में दर्ज किया था पुलिस ने मुकदमा
आदित्य प्रधान ने कई घटनाएं कायम करके पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इसके खिलाफ 2023 में कंकरखेड़ा थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा गौरव चौधरी ने गुंडा एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इसकी घेराबंदी की थी। इसके बावजूद पुलिस की नाक के नीचे आदित्य गुंडागर्दी करता रहा।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed