फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aditi Singh was welcomed her village of Saharanpur after becoming the Additional District Judge

अपर जिला जज बनकर अपने पैतृक गांव पहुंचीं अदिति सिंह का भव्य स्वागत, गांव में खुशी की लहर

Sat, 17 Aug 2019 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Aug 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Aditi Singh was welcomed her village of Saharanpur after becoming the Additional District Judge
अदिति सिंह को सम्मानित करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

अपर जिला जज बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचीं किसान साधू सिंह की पौत्री अदिति सिंह का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अदिति को सम्मानित करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन


सहारनपुर के गांव बडू़ली निवासी किसान साधू सिंह की पौत्री अदिति ने यूपी पीसीएस जे की परीक्षा में 132वीं रैंक प्राप्त कर सहारनपुर जिले का नाम रोशन किया है। अदिति सिंह के पिता अशोक कुमार वर्तमान में बदायूं जनपद में अपर जिला जज के पद पर तैनात हैं। अब बेटी अदिति सिंह की इस बड़ी सफलता पर गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


पीसीएस-जे 2018 परिणाम: शामली की बहू महनाज खान बनीं सिविल जज, खुशी से झूम उठा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार शाम जब अदिति बाबा साधू सिंह के साथ बड़गांव कस्बे में पहुंची तो गांव के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद अदिति, मां, बुआ और भाई के साथ गांव बड़ूली के लिए रवाना हुई। 

इस मौके पर यशपाल सिंह, शिव कुमार सिंह, जितेंद्र राणा, सुरेंद्र राणा, ऋषिपाल सिंह, अजय, सोनू, बलराम, दिनेश सिंह, प्रमोद कुमार, ठाकुर नकली सिंह, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed