{"_id":"5d335bff8ebc3e6caf0ce2d4","slug":"meerut-s-daughter-mahnaz-khan-s-selected-in-pcs-j-2018-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे 2018 परिणाम: शामली की बहू महनाज खान बनीं सिविल जज, खुशी से झूम उठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे 2018 परिणाम: शामली की बहू महनाज खान बनीं सिविल जज, खुशी से झूम उठा परिवार
Sun, 21 Jul 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
महनाज खान को आशीर्वाद देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार देर शाम उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें शामली जनपद के बंतीखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान राव महरबान अली की पुत्रवधु महनाज खान का चयन हुआ है।
विज्ञापन
परीक्षा में चयनित महनाज (28) मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी बंतीखेड़ा के बुलंद राव से हुई थी, जो पूर्व प्रधान राव महरबान अली के बेटे हैं। बुलंद राव दुबई में प्राइवेट कंपनी में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात जब उन्हें रिजल्ट की जानकारी मिली तो वह गांव में ही थीं और इस खबर से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। सास नफीसा बेगम ने उसे गले से लगा लिया। महनाज ने फोन पर पति को पीसीएसजे में चयन की जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि महनाज का चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के लिए हो गया है। महनाज के पिता बाबू खान मेरठ में ही रहते हैं। परिजनों के अनुसार महनाज की स्कूली पढ़ाई मेरठ के कृष्णा पब्लिक स्कूल कंकरखेड़ा से हुई। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए, एलएलबी एलएलएम किया। एक साल पहले ही शादी होने के बाद वह बंतीखेड़ा में बहू बनकर आई हैं।
महनाज ने बताया कि स्कूल टाइम से ही उनकी बड़ा अधिकारी या जज बनने की इच्छा थी। दूसरे प्रयास में वह इस परीक्षा में सफल हुई हैं। ससुराल में घर के कामकाज के साथ वह परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। थानाभवन के पूर्व विधायक राव वारिस ने बताया कि पूर्व प्रधान महरबान उनकी रिश्तेदारी में हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/