फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG PAC in jam at begampul chauk due to less police force

बेगमपुल चौराहे पर आधा घंटे फंसे रहे एडीजी पीएसी

Thu, 15 Apr 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
ADG PAC in jam at begampul chauk due to less police force
बेगमपुल चौराहे पर आधा घंटे फंसे रहे एडीजी पीएसी
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस फोर्स की कमी के चलते बुधवार को भी लोग दिनभर जाम से बेहाल रहे। बुधवार को तो इस जाम में एडीजी पीएससी अजय आनंद भी फंस गए। वह करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मी भी दूर तक नजर नहीं आए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते ज्यादातर पुलिस फोर्स निर्वाचन की ड्यूटी में लगी है। इसके चलते शहर में जाम की समस्या और बढ़ गई है। बुधवार को एडीजी पीएसी अजय आनंद सरकारी गाड़ी से जा रहे थे। बेगमपुल चौराहे पर जाम में काफी देर तक वह भी फंसे रहे। बताया गया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी जाम लगने की सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। एडीजी अजय आनंद मेरठ जोन के एडीजी भी रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का प्रोजेक्ट चल रहा है। अलग-अलग जगहों पर इस प्रोजेक्ट के कारण भी वाहनों का आवागमन बाधित होता है। इसके चलते लोग दिल्ली रोड के अलावा भी दूसरे रास्तों से जाते है, वहां भी जाम मिलता है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि थाना पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लगाया गया है। फोर्स के अभाव में व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed