{"_id":"5f1f37ba8ebc3e636f2296b7","slug":"adg-meerut-zone-gets-angry-on-hawalat-of-ganganagar-police-station-says-a-prisoner-can-commit-suicide-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने गंगानगर थाने की हवालात पर उठाए सवाल, बोले- कोई बंदी यहां आत्महत्या कर सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने गंगानगर थाने की हवालात पर उठाए सवाल, बोले- कोई बंदी यहां आत्महत्या कर सकता है
Tue, 28 Jul 2020 01:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
ADG Rajeev sabharwal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने सोमवार शाम गंगानगर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क व रजिस्टरों की जानकारी ली। कंप्यूटर ऑपरेटर से रवानगी व आमद संबंधित दस्तावेज मांगे। इसके बाद हवालात का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थाने में बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क पर दवाई, सैनिटाइजर, मास्क, ऑक्सीमीटर आदि के बारे में जानकारी करने के बाद एडीजी थाने की हवालात का निरीक्षण करने पहुंचे, जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
हवालात लकड़ी की कड़ी व पत्थर से पटी मिली। कड़ी व पत्थर के बीच थोड़ी जगह खाली मिली जिसे देखकर एडीजी ने कहा कि इसमें रस्सीनुमा चीज आसानी से पार हो सकती है।
विज्ञापन
एडीजी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह ठीक नहीं है। कोई बंदी आत्महत्या भी कर सकता है, इसे तत्काल ठीक कराया जाए। एडीजी ने मालखाना व सिपाहियों के बीट रजिस्टर आदि की जांच की। इस दौरान एसएसपी, एसपी देहात व सीओ सदर देहात भी मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/