फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG gave beat book to trainee inspectors and constables

एडीजी ने प्रशिक्षु दरोगाओं और कांस्टेबलों को बीट बुक दी

Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
ADG gave beat book to trainee inspectors and constables
मेरठ। एडीजी भानु भास्कर ने पुलिस लाइन के सभागार में हुए कार्यक्रम में नगर और देहात क्षेत्र के 200 प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों और 300 मुख्य आरक्षी व आरक्षी को बीट बुक वितरण किया। सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराध नियंत्रण के लिए बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाने की समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान एडीजी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था की छोटी इकाई बीट होती है, जिसका प्रभार कांस्टेबल के पास होता है। कई बीट मिलकर हल्का या चौकी क्षेत्र बनता है, जिसका प्रभारी उपनिरीक्षक होता है। बीट आरक्षी का कर्तव्य होता है कि वह अपने बीट के ग्राम, मोहल्लों से संबंधित जानकारियां को बीट सूचना के रूप में थाने पर अंकित कराए। अभिसूचना संकलन, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ संवाद व पुलिस छवि में बीट आरक्षी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बीट का साइज निर्धारण करते समय शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, वहां की जनसंख्या, भौगोलिक विशेषतायें, सांप्रदायिक संवेदनशीलता इत्यादि का ध्यान रखें। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed