फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Additional exam fees paid by students at CCSU will be refunded.

Meerut News: सीसीएसयू में छात्रों की अतिरिक्त परीक्षा फीस होगी वापस

Mon, 05 Oct 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Additional exam fees paid by students at CCSU will be refunded.
- प्रोजेक्ट, बैक, एक्स और छूटे प्रैक्टिकल की फीस में हुई थी अतिरिक्त कटौती, पोर्टल पर बैंक डिटेल भरने का विकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरवाते समय तय शुल्क से अधिक काटी गई फीस अब वापस होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अतिरिक्त धनराशि छात्रों के बैंक खातों में सीधे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को परीक्षा फॉर्म पोर्टल पर फीस वापसी के लिए छात्रों से बैंक खाते की जानकारी मांगी गई।
यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर के प्रोजेक्ट, पीजी बैक, यूजी एक्स और छूटे हुए प्रैक्टिकल के परीक्षा फॉर्म में अतिरिक्त शुल्क कटने का मामला छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के सामने उठाया था। उन्होंने साक्ष्यों के साथ शिकायत देकर छात्रों से ली गई अतिरिक्त फीस वापस कराने की मांग की थी। दो दिन पहले उन्होंने वित्त अधिकारी रमेश चंद्र से भी मुलाकात कर संबंधित एजेंसी को जल्द निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन

ओटीपी से सत्यापन के बाद भरनी होगी बैंक डिटेल
फीस रिफंड के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर दिए लिंक पर जाकर रोल नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन के बाद छात्र का शैक्षणिक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी और बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। छात्रों को स्व-घोषणा पत्र भी अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा। विश्वविद्यालय का अकाउंट सेक्शन विवरण और अतिरिक्त कटी फीस का सत्यापन करने के बाद धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे से पोर्टल पर ही दर्ज हो बैंक डिटेल
अंकित अधाना ने कहा कि अतिरिक्त लिया गया एक-एक रुपया वापस कराया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भविष्य में परीक्षा फॉर्म भरते समय ही पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी दर्ज कराने की सुविधा दी जाए ताकि अतिरिक्त शुल्क कटने की स्थिति में छात्रों को आसानी से रिफंड मिल सके। साथ ही ऐसी तकनीकी खामियों और अतिरिक्त शुल्क कटौती की पुनरावृत्ति रोकने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed