फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Additional Chief Secretary reviews CCSU's five-year performance.

Meerut News: सीसीएसयू में पांच साल के कार्याें को परखा

Thu, 24 Sep 2026 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 24 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary reviews CCSU's five-year performance.
अपर मुख्य सचिव ने स्किल डेवलपमेंट, शोध, नवाचार, ऑनलाइन प्रवेश के संबंध में ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अमित कुमार घोष ने विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय की पिछले पांच वर्षों की शैक्षणिक, शोध और नवाचार संबंधी उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। शुरुआत में निदेशक शोध प्रो. बीरबल सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय की पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसमें शिक्षा, शोध, नवाचार सहित उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश, डिस्टेंस लर्निंग कोर्स, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एल्यूमिनी सहयोग तथा इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही इंडस्ट्री एमओयू, शोधपीठ, शोधगंगा और शोध एवं नवाचार से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्पविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि सचिव ने सीसीएसयू की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय को बधाई दी। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, शोध, नवाचार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। नई शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप शिक्षा को अधिक रोजगारपरक, कौशल आधारित और शोधोन्मुख बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed