फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actress Urmila accused of robbing jewellery and cash from her house

अभिनेत्री उर्मिला ने घर से ज्वेलरी व नकदी लूटने का लगाया आरोप

Mon, 02 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Actress Urmila accused of robbing jewellery and cash from her house
सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने घर पर कब्जा करने वाली महिलाओं पर लूट का आरोप लगाया है। वह मुंबई से घर लौटीं तो सोने-चांदी की ज्वेलरी व नकदी गायब मिली है। उन्होंने ज्वालापुर के पूर्व विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उर्मिला सनावर के गोविंद नगर स्थित मकान पर देहरादून की तीन महिलाओं ने ताले तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया था। पीड़िता उर्मिला का कहना है कि तब वह मुंबई में थी। उन्होंने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मकान को कब्जा मुक्त कराया था। इस मामले में पुलिस ने देहरादून व मथुरा निवासी तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसके बाद जमानत मिलने पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

रविवार को उर्मिला सनावर सहारनपुर लौटीं। उन्होंने बताया कि घर की अलमारी में रखी ज्वेलरी और लाखों रुपये की नकदी गायब है। आरोप लगाया कि उनके घर की रेकी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो रही। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। इसके पीछे ज्वालानगर के पूर्व विधायक की साजिश का भी आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
महिला ने कुछ लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के खान आलमपुरा निवासी मोबिना ने कुछ लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह कई बार मंडलायुक्त और सहारनपुर विकास प्राधिकरण में शिकायत कर चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी संपत्ति पर होटल बना लिया और उसके संचालन के लिए लाइसेंस भी ले लिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि एक व्यक्ति ने जालसाजी कर अपना नाम भवन पर लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed