{"_id":"603b4af5cec2d66cbe2a9674","slug":"action-will-be-taken-under-national-security-act-against-accused-naushad-after-spitting-on-tandoori-roti-while-cooking-in-a-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: थूककर रोटियां बनाने वाले नौशाद पर होगी रासुका की कार्रवाई, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: थूककर रोटियां बनाने वाले नौशाद पर होगी रासुका की कार्रवाई, ये था पूरा मामला
Sun, 28 Feb 2021 01:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक शादी समारोह में थूक लगाकर तंदूरी रोटियां बनाने के आरोप में पकड़े गए नौशाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में कार्रवाई होगी। पुलिस ने रासुका लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल नौशाद न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
ये था मामला
शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाले जिस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई थी, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
वीडियो में एक शख्स तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाता दिख रहा है। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पता लगाया तो वीडियो के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप के होने की पुष्टि हुई थी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट को सूचना मिली थी कि जिस केटरर के साथ आरोपी काम करता है, वह पीवीएस के निकट आई ब्लॉक शास्त्रीनगर में आ रहा है। यशोदा एडवोकेट मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया। यहीं खुलासा हुआ था कि उसका नाम सोहेल नहीं नौशाद है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही की थी धुनाई
सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट ने युवक से पूछताछ की और पुलिस के सामने ही उसे धुनाई की थी। वह उसे पीटते हुए पीवीएस चौकी ले आए। यहां से चौकी इंचार्ज श्याम सिंह उसे लेकर थाने आ गए। सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए थे।
खुद पर लगे आरोप नकार रहा नौशाद
थाने में पूछताछ के दौरान नौशाद ने कबूल किया कि यह वीडियो इसी 16 फरवरी का है। वह अरोमा गार्डन में खाना बनाने गया था। लेकिन नौशाद ने रोटी पर थूकने के आरोप नकार दिए। उसने बताया कि वह 15-16 वर्षों से यह काम कर रहा है। वीडियो में वह टेबल पर रखकर रोटी बनाता है और फिर सेक रहा है।
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आरोपी नौशाद न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने बताया कि रासुका लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/