फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken in case of default, DM reviewed IGRS

डिफाल्टर होने पर कार्रवाई तय, डीएम ने की आईजीआरएस की समीक्षा

Tue, 29 Apr 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken in case of default, DM reviewed IGRS
आईजीआरएस की समीक्षा विकास भवन में अधिकारियों के साथ करते डीएम वीके सिंह
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीद, जमीनों की पैमाइश सहित किसानों की समस्या का समाधान करने में फरवरी माह में फिसड्डी होने को लेकर डीएम वीके सिंह ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले विभागीय अफसर नपेंगे। इसको लेकर डीएम ने प्रशासन, नगर निगम व डूडा विभाग सहित कई विभाग की आईजीआरएस की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की है। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत को समयबद्ध रूप से संबंधित विभाग के अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में न रहे। लंबित संदर्भों का संतोषजनक, गुणवत्तापरक निस्तारण ससमय साक्ष्य सहित पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर संदर्भों का संतोषजनक व गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है, अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया और पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed