फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against operators for playing obscene songs on DJ during Holi

Meerut News: होली पर डीजे में अश्लील गानों पर संचालकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 11 Mar 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against operators for playing obscene songs on DJ during Holi
सरधना/मवाना/फलावदा/हस्तिनापुर। सरधना कोतवाली में होली त्योहार को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ विचार-विमर्श कर समय को लेकर सख्त हिदायत दी। बैठक में होली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसपी देहात ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह किसी भी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाएं।ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे की आवाज धीमी रखने का भी निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस गश्ती दल एवं पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन

मवाना में सीओ अभिषेक पटेल व थाना विशाल श्रीवास्तव ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि रात में किसी भी हाल में 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। होली पर डीजे की आवाज मानकों के अनुरूप 56 डेसिबल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। फलावदा में आईपीएस देवेश चतुर्वेदी ने डीजे संचालकों को दिशा निर्देश दिए कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज को नियमों के अनुसार नियंत्रित रखें। आपत्तिजनक एवं अश्लील गाने न बजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक में थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि होली व ईद का त्योहार समीप है। डीजे पर ऐसा कोई भी गाना न चलाया जाए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हों। इस पर सभी डीजे संचालकों ने सहमति जताई। पुलिस द्वारा सभी डीजे संचालकों को नियमों से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed