फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against brick trucks plying without bills: Commissioner

बिना बिल चल रहे ईंट के ट्रकों पर होगी कार्यवाही : कमिश्नर

Thu, 08 Jan 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against brick trucks plying without bills: Commissioner
- आयकर की तर्ज पर कार्य करेगी जीएसटी की सचल दल इकाई
विज्ञापन

- स्वयं आंकड़ों का विषलेषण करेगा स्टेट जीएसटी विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्टेट जीएसटी की सचल दल इकाई अब आयकर की तर्ज पर कार्य करेगी। जीएसटी कमिश्नर ग्रेड प्रथम हरिराम चौरसिया ने बताया कि सड़क पर बिना बिल ईंटे लेकर जाने वाले ट्रकों पर कार्यवाही की जाएगी। छापे से पहले सभी जानकारी जुटाई जाएंगी। ऐसे में व्यापारियों का भी उत्पीड़न नहीं होगा। विभाग रैकी के बाद सीजीएसटी की तर्ज पर मोटा टैक्स वसूलेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही इस प्रक्रिया को जलीकोठी और मवाना रोड पर प्रयोग किया गया। एक ही फर्म से करोड़ों की टैक्स वसूली हुई।
जीएसटी कमिश्नर ग्रेड प्रथम हरिराम चौरसिया ने बताया कि सचल दल इकाई एक अलग टीम गठित कर गोपनीय जानकारी जुटाएंगी। आंकड़ों का विषलेषण किया जाएगा। यह टीम पंजीकरण से कारोबार होने तक हर चीज पर नजर रखेगी। अभी तक टीम के पास कंप्यूटर से बनी लिस्ट आती थी जिसपर आईटीओ को जांच के लिए जाना होता था। अब ऐसा नहीं होगा। टैक्स चोरी का तरीका भी बदल गया है। अब पूरी रैकी और हर स्तर पर जांच के बाद आंकड़ों के आधार पर उद्यमी से बातचीत की जाएगी। चौरसिया के अनुसार राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल ने बताया कि टैक्स चोरी के तरीके में बदलाव हुआ है। इंटेलिजेंस के साथ करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

- 12 फर्जी फर्म के सहारा 53 करोड़ की जीएसटी चोरी
- साहिबाबाद भोपुरा डीएलएफ निवासी विवेक गर्ग ने अपनी फर्म गर्ग ट्रेडर्स और 12 फर्जी फर्म बनाई। अपने मोबाइल नंबर और इनवाइस के आधार पर 53 करोड़ जीएसटी की चोरी की गई। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि सीजीएसटी के अधिकारियों ने 19 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायालय मेरठ में पेश किया गया। अधिवक्ता वंदना सिंह ने बताया कि बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत याचिका कोअस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed