फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against attempts to hoard or black-market sugar: Yashpal Singh.

चीनी की जमाखोरी, कालाबाजारी करने की कोशिश पर होगी कार्रवाई: यशपाल सिंह

Mon, 24 Aug 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against attempts to hoard or black-market sugar: Yashpal Singh.
उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों और बाजारों में की जांच-पड़ताल
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर मेरठ में किसी के भी द्वारा चीनी की जमाखोरी की गई तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। यह बात मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने कही। उन्होंने सोमवार को मिलों, गोदामों में चीनी की जांच कर सत्यापन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ रहे।
यशपाल सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के बाद में मेरठ परिक्षेत्र में चीनी के स्टॉक, बिक्री और उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और गन्ना विभाग की ओर से पर्याप्त स्टॉक के बावजूद किसी भी स्तर पर जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा कृत्रिम अभाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में निगरानी को तकनीक आधारित बनाया गया है। संबंधित जिला गन्ना अधिकारियों को एसजीके पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में चीनी मिलों के दैनिक स्टॉक की सूचना आंकड़ों सहित दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और गन्ना विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को चीनी मिलों के साथ-साथ बाजार में चीनी डीलरों, थोक विक्रेताओं और बड़े उपभोक्ताओं के स्टॉक पर भी जांच की।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेरठ परिक्षेत्र में 2,69,672.46 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध है। चीनी डीलरों किसी भी समय 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार 10 मीट्रिक टन अथवा उससे अधिक मासिक खपत वाले बल्क कंज्यूमर्स के लिए भी 15 दिनों से अधिक अवधि तक चीनी का स्टॉक रखने पर प्रतिबंध है।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed