फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action taken against BLO and teachers for negligence in SIR

Meerut News: एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ व अध्यापकों पर कार्रवाई

Tue, 18 Nov 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Action taken against BLO and teachers for negligence in SIR
सरधना। नगर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में प्रशासन ने लापरवाही करने वाले बीएलओ पर कड़ा रुख अपनाया है। बूथ संख्या 58 की बीएलओ और सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर की तहरीर पर लापरवाही को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मतदाता सूची के मिलान और बीएलओ एप पर मैपिंग का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया, जिससे पूरे अभियान की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इससे पहले खेड़ा और मछरी गांव के तीन बीएलओ व सहायक अध्यापकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। तीनों के निलंबन की सिफारिश एसडीएम ने बीएसए को भेजी है। साथ ही पांच सुपरवाइजरों का वेतन रोकने की कार्रवाई भी की गई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि एसआईआर अभियान संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। कोई भी कर्मचारी इसमें लापरवाही नहीं कर सकता। कोताही करने वालों के खिलाफ विभागीय और कानूनी दोनों स्तरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed