फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused wanted in GST evasion case arrested

Meerut News: जीएसटी चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted in GST evasion case arrested
मुरादाबाद के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर की टीम ने 1.67 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी भोजपुर बोरावाला मुरादाबाद निवासी जुल्फकार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भोजपुर थाने में वर्ष 2021 में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ईओडब्ल्यू के प्रभारी निरीक्षक मनोज बिरला ने बताया कि भोजपुर थाने पर वाणिज्य कर अधिकारी दीपक मेहरोत्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वर्ष 2021 में जीएसटी कॉमन पोर्टल पर जीएस इंटरनेशनल नाम से एक फर्म का पंजीकरण कराया गया था। फर्म का पता मोहल्ला नवपुर, वाटर टैंक के पास, भोजपुर मुरादाबाद दर्ज कराया गया था। फर्म के नाम पर आयरन एंड स्टील की खरीद-बिक्री का कारोबार दर्शाया गया था।
विज्ञापन

फर्म की स्वामिनी के तौर पर दिल्ली निवासी पूनम का नाम दर्ज था। चार जून 2021 को जीएसटी मुरादाबाद की टीम ने फर्म के घोषित पते पर जांच की। जांच में मौके पर जीएस इंटरनेशनल नाम की कोई फर्म संचालित नहीं मिली। न ही बताए गए पते से किसी तरह का कारोबार होना पाया गया। जांच में सामने आया कि फर्जी फर्म के जरिए सरकार को 1.67 करोड़ रुपये की जीएसटी राजस्व क्षति पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू की जांच में जुल्फकार की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि उसने अन्य सह अभियुक्तों के साथ मिलकर भोजपुर क्षेत्र की विभिन्न फर्मों को सस्ती दर पर बैटरी का लेड खरीदवाया और संबंधित बिल उपलब्ध कराकर कमीशन लिया। जांच में जिला इंटरप्राइजेज, एस. शकलेन ट्रेडर्स, विक्की मैटर्स स्क्रैप डीलर्स, एसएस बैटरी और अल्सिफा ट्रेडर्स समेत अन्य फर्मों के नाम सामने आए हैं।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed