फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused release by court in navjeet murder case

नवजीत गोयल हत्याकांड के मामले में आरोपी बरी

Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
accused release by court in navjeet murder case
नवजीत गोयल हत्याकांड के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन

मेरठ। प्रमोद भदौडा हत्याकांड में फैसले के बाद थाना ब्रह्मपुरी के चर्चित नवजीत गोयल हत्याकांड के मामले में भी आरोपी दोषमुक्त हो गए। पुलिस की कमजोर विवेचना और पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के चलते कोर्ट ने आरोपियों को क्लीन चिट दी है।
27 अक्तूबर 2017 को ब्रह्मपुरी में नवजीत गोयल की गाड़ी में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला काफी चर्चित था। नवजीत का मानव से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद ही दोनों की शादी हुई थी। मगर शादी के बाद विवाद होने लगा था। नवजीत का गोली लगा शव कार में मिला था। इस प्रकरण की जांच के बाद पति मानव गोयल, विभोर, इलू उर्फ मोगली, प्रवीण, अभिनव सहित आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

कोर्ट में ट्रायल चला। चश्मदीद गवाह बनाए गए थे। सीनियर अधिवक्ता अमित दीक्षित ने बताया कि नामजद सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में कोई भी महत्वपूर्ण सबूत नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
योगेश और उधम के समझौते से गैंग से जुड़े बदमाशों में खलबली
मेरठ। प्रमोद भदौड़ा हत्याकांड में उधम सिंह को क्लीन चिट मिलने के बाद योगेश और उधम सिंह में समझौते की चर्चा शुक्रवार को भी रही। दोनों के गैंग से जुड़े बदमाशों में भी खलबली मच गई। बताया गया है कि एक दूसरे के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में गवाही पक्ष में ही देने की बात चल रही है। प्रमोद की हत्या के मामले में भी योगेश भदौड़ा की पत्नी और भाभी ने उधम सिंह और उसके गैंग से जुड़े लोगों के पक्ष में गवाही दी है। बदमाशों की यह दोस्ती खूनखराबा भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed