फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused old man hitted by shoes in panchayat in Meerut, ordered to leave village

बच्ची से दुष्कर्म : मेरठ के सरधना में आरोपी वृद्ध को पंचायत में मारे जूते, सुनाया गांव छोड़ने का फरमान, रात को ही बाहर निकाला

Wed, 26 May 2021 12:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 12:50 AM IST
सार

ग्रामीणों ने पंचायत में आरोपी वृद्ध को पांच जूते मारे, साथ ही गांव छोड़ने का फरमान सुनाया। इसके बाद वृद्ध रात में गांव छोड़ गया। वहीं मामला संज्ञान में आने पर मामले में दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Accused old man hitted by shoes in panchayat in Meerut, ordered to leave village

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी वृद्ध द्वारा 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष अलग-अलग जाति से होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने आरोपी को जूते मारकर गांव से निकालने का फरमान सुनाया। पीड़िता के परिजनों के साथ पंचों ने दुष्कर्म के आरोपी पर जमकर जूते मारे, जिसके बाद आरोपी ने सोमवार रात ही गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन


 सरधना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को अकेला देख उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच पड़ोसी युवकों ने मकान की छत से मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


दोपहर में मामला गांव में आग की तरह फैल गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से घटना की शिकायत की तो उन्होेंने उन्हें उल्टे उन्हें ही धमका दिया, जिससे गांव में दोनों जाति के लोगों के बीच तनाव बन गया। नव निर्वाचित प्रधान ने दोनों पक्षों से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने आरोपी की इस करतूत पर उसे जूते मारकर गांव से निकालने का फरमान सुनाया। किशोरी के परिजनों के साथ पंचों ने वृद्ध को जूते मारकर गांव से बाहर निकाल दिया।


मंगलवार शाम मामला जानकारी में आने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। सीओ आरपी शाही का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed