फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of wrong operation on youth's genitals, villagers created ruckus and pelted stones at the clinic.

Meerut News: युवक के गुप्तांग का गलत ऑपरेशन करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया क्लीनिक पर हंगामा-पथराव

Sat, 12 Oct 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of wrong operation on youth's genitals, villagers created ruckus and pelted stones at the clinic.
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के गुप्तांग का डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया। इसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने युवक को गंभीर अवस्था में मेरठ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे लाइलाज कर दिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा करते हुए पथराव किया। आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को पेशाब करने में दिक्कत हो रही थी। युवक करीब 15 दिन पूर्व तहसील रोड स्थित डॉ. विश्वास बंगाली के यहां अपना चेकअप कराने आया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसका आपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि चिकित्सक ने आपरेशन के दौरान युवक की मूत्र नली काट दी। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसका उपचार चला, लेकिन आराम नहीं लगा। इसके चलते डॉक्टर ने उसे लाइलाज कहकर दिल्ली ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इससे गुस्साए युवक के परिजन शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राॅलियों में सवार होकर डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करते हुए क्लीनिक पर पथराव किया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक को बंद कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर अपनी बेटी की डिग्री पर क्लीनिक चला रहा है, जो ऑपरेशन के लिए योग्य ही नहीं है। हंगामा बढ़ते देख नगर के कुछ जिम्मेदार लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विश्वास बंगाली का कहना है कि उसने किसी का ऑपरेशन नहीं किया है। उस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

बीएएमएस नहीं कर सकते सर्जरी
सीएचसी प्रभारी डाॅ. संदीप गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएएमएस चिकित्सक केवल आयुर्वेदिक उपचार कर सकते हैं। उन्हें सर्जरी करने की इजाजत नहीं है। शनिवार को मौके का निरीक्षण किया जाएगा। जांच में यदि इस तरह की घटना पाई गई तो आरोपी डॉ. के खिलाफ कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed