फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused of threatening to kill

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
accused of threatening to kill
फलावदा। मवाना निवासी अतुल वर्मा ने गांव पिलौना निवासी व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी अर्चना वर्मा मवाना पीजी कॉलेज में अध्यक्ष के पद पर है। इनके द्वारा मनु चौधरी निवासी गांव पिलौना के विरुद्ध काॅलेज के रुपये गबन करने के संबंध में थाना मवाना में वर्ष 2024 में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मनु चौधरी का भाई विवेक चौधरी निवासी पिलौना इस मुकदमे में जबरन समझौते के लिए दबाव बना रहा है। परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से गाली गलौज व परिवार को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा गया कि यह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। इसका अपराधियों से मेल जोल है। पीड़ित को डर है कि आरोपी बदमाशों से मिलकर उसकी और परिवार के लोगों की कभी भी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed