फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of theft in locked houses arrested

बंद घरों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft in locked houses arrested
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने के आरोपी आकाश उर्फ बउआ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर-एच ब्लॉक निवासी सुरेश खत्री ने पिछले माह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 30 अप्रैल को वह अपनी बेटी के पास दिल्ली चली गई थी। 18 जुलाई को लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखी एक लाख की नकदी, सोने-चांदी की एक-एक अंगूठी, सोने की दो चेन और दो कंगन व अन्य सामान गायब था। इसके अलावा शुक्रवार रात शास्त्रीनगर निवासी मलय समीर के घर का ताला तोड़कर बदमाश टोंटी, पाइप आदि सामान चोरी कर ले गया था। दोनों मुकदमे दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोहियानगर क्षेत्र के काजीपुर में रह रहे आकाश उर्फ बउआ का नाम प्रकाश में आया। वह मूलरुप से उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीखेड़ा का रहने वाला है। मलय समीर के घर से चोरी किया गया सामान आरोपी के पास से बरामद हुआ। पूछताछ में उसने सुरेश खत्री के मकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ भावनपुर और सदर बाजार थाने में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed