फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of theft and brick attack on protest

Meerut News: चोरी और विरोध पर ईंट से हमला करने का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft and brick attack on protest
मुंडाली। कस्बा निवासी एक युवक ने पड़ोसी पर भाई के घर में घुसकर चोरी करने और विरोध पर भतीजे रिहान पर ईंट से हमला करने का आरोप लगाया है। मुंडाली थाने पर यूसूफ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसका भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। 18 दिसंबर की रात को गांव निवासी कामरान दीवार फांदकर घर में घुस आया। एक कमरे में भाभी व बच्चे सो रहे थे। आरोपी ने दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर संदूक मे रखे सोने, चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। यूसूफ की भाभी और भतीजे रिहान ने नींद खुलने पर विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से हमला किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रिहान को काफी चोट आई हैं। सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed