फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of snatching cash and assault

Meerut News: नकदी छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाया

Fri, 24 Apr 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash and assault
मवाना। गांव जयसिंहपुर निवासी अतुल कुमार ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर रास्ता रोककर नकदी छीनने और मारपीट करने का आरोप लगाया। अतुल कुमार के अनुसार वह शुक्रवार दोपहर डीजल लेने के लिए बाइक पर मवाना आ रहा था। जैसे ही मीवा को पारकर नहर के पास पहुंचा तो बाइक पर आए दो तीन लोगों ने अपनी बाइक को उसकी बाइक के आगे लगाकर रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे 4207 रुपये छीन लिए। विरोध किया तो तीनों ने मारपीट की। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एक आरोपी पर मवाना थाने में लूटपाट का केस दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed