फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of sabotage and theft in Shiv temple of Kaili sent to jail

कैली के शिव मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी के आरोपी को जेल भेजा

Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of sabotage and theft in Shiv temple of Kaili sent to jail
कैली के शिव मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

दौराला। कैली गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दानपात्र से हजारों की नकदी व भगवान शिव के चोरी हुए कलश को गांव के ही कबाड़ी के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

बुधवार देर रात कैली-दादरी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए भगवान शंकर की मूर्ति खंडित कर दी थी। बदमाश मंदिर के कलश व दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों व हिंदू संगठन के नेताओं ने हंगामा करते हुए कैली-सलावा मार्ग पर लगा दिया था। पुलिस ने गांव निवासी कबाड़ी सलीम पुत्र हबीब की दुकान पर छापा मारकर मंदिर से चोरी कलश बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हिंदू संगठन के नेता सूरज राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed