{"_id":"690287580886388e4f0232c3","slug":"accused-of-raping-a-woman-by-threatening-to-upload-her-obscene-video-on-social-media-meerut-news-c-72-1-mct1011-143002-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर छह साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
महिला ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके पति की 2019 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत थी। उनकी मुलाकात ब्याज पर पैसे देने वाले एक व्यक्ति से हुई जिससे उन्होंने ब्याज पर 30 हजार रुपये लिए। कुछ समय बाद पैसे ब्याज समेत वापस कर दिए। आरोप है कि 22 अक्तूबर 2019 में आरोपी उनके घर पहुंचा। आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालात में आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी अश्लील वीडियो बना ली और फोटो भी खींच लिए। फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपी छह साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।