फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of raping a woman by threatening to shoot her daughters

Meerut News: बेटियों को गोली मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

Mon, 07 Oct 2024 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman by threatening to shoot her daughters
सिखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छत पर सोते समय उसकी दो बेटियों को गोली मारने की धमकी देकर पड़ोसी युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बेटे की 13 सितंबर 2024 का मृत्यु हो गई थी। उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करने का काम करता है। उसका पति 25 सितंबर को घर से मजदूरी करने के लिए चला गया था।
विज्ञापन

उसी रात वह अपनी दो बेटियों को साथ लेकर अपने मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान उसका पड़ोसी युवक उनकी छत पर आकर उसका मुंह दबा लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटियों को गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर युवक उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने दुष्कर्म की घटना युवक के परिजनों को बताई, तो उन्होंने उसे ही धमकाया। धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो उसेव उसकी बेटियों को जान से मार देंगे। पीड़िता ने फिर घटना की खबर अपने पति को दी। खबर मिलने पर पति घर आया। पीड़िता महिला के पति ने अपने बच्चे को जान का खतरा बताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। रविवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रुपाली राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed