फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of rape on father-in-law, attacked on protest

ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर किया हमला

Fri, 29 Aug 2025 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape on father-in-law, attacked on protest
खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पुत्रवधू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी। पति ने पीड़िता के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष द्वारा विरोध करने पर पति व ससुर ने पीड़िता पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 10 साल पहले उसने अपनी दो बेटियों का विवाह खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में किया था। छोटी बेटी की मानसिक स्थिति कुछ कमजोर है। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। छोटी बेटी तीन बच्चों के साथ अपने ससुर के पास गांव में ही रहती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुर पुत्रवधू के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी तो पति ने भी अपने पिता का ही पक्ष लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार को मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पिता व अन्य लोग गांव पहुंचे। विवाहिता के ससुर व पति ने उसके पिता सहित उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने बेटी के ससुर और पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में विवाहिता के ससुर को हिरासत में लिया गया है। जल्दी ही पति को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed