फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of rape of child, injured in police encounter

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sun, 31 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape of child, injured in police encounter
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। 25 हजार का इनामी तमंचा लेकर पैदल ही जली कोठी से जा रहा था। देहलीगेट गेट पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार, थाना देहली गेट क्षेत्र में 28 मई को 10 वर्षीय बच्ची से 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुराचार की घटना की गई थी। परिजनों ने थाना देहली गेट में केस पंजीकृत कराया था। फरार कासिफ पर एसएसपी अजय साहनी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार रात करीब 8 बजे जली कोठी के पास इनामी के होने की सूचना पर थाना प्रभारी देहली गेट रविंद्र पलावत गिरफ्तारी के लिए पहुंचे तो तो इनामी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के गोली चलाने पर इनामी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सपा के पूर्व मंत्री के आवास के पास मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस भी पहुंची। इनामी के कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि कासिफ रिश्ते में पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार लगता है। उसकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। अनबन के चलते पत्नी कुछ समय पूर्व अपने मायके चली गई। बृहस्पतिवार को युवक अपने घर में अकेला था। रास्ते में जा रही बच्ची को आरोपी ने अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या की भी कोशिश की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। एसपी सिटी ने बताया इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कटान के शक में युवक उठाए, छूटकर भागे
फलावदा। थाना क्षेत्र में गोकशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। गांव नगला हरेरू, सनौता, महलका में दबिश के दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को क्षेत्र में काफी समय से अवैध कटान होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने हरेरू और सनौता में दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। महलका में पुलिस ने अवैध कटान के शक में तीन युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उन्हें निर्दोष बताते हुए हंगामा कर दिया। भीड़ ने तीनों युवकों को पुलिस से छुड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरोगा ने फायरिंग भी की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसे बाद भी युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। सीओ यूएन मिश्र ने बताया कि अवैध कटान की सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। पुलिस ने फायरिंग नहीं की है।

सरधना में गोकश मुठभेड़ में घायल
सरधना। सलावा चौकी क्षेत्र के जंगल में सरधना पुलिस की गोकशोें से मुठभेड़ हो गई। जिसमें वांछित इमरान पुत्र मोहर्रम निवासी कैली घायल हो गया, जबकि अन्य फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed