फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of pushing a disabled woman off a bus

Meerut News: दिव्यांग महिला को धक्का देकर बस से उतारने का आरोप

Fri, 12 Dec 2025 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of pushing a disabled woman off a bus
महिला यात्री ने रोडवेज के आरएम और सदर बाजार पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एक दिव्यांग महिला यात्री ने भैंसाली डिपो के रोडवेज बस परिचालक पर मोहननगर मोड पर बस से धक्का देकर उतारने का आरोप लगाया। आरोप है कि परिचालक ने बाल पकड़कर मारपीट की और वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर धमकी देने का आरोप लगाया।

सिवालखास निवासी मेघा साहिबाबाद में नौकरी करती हैं। वह दिव्यांग है। उनका आरोप है कि वह बृहस्पतिवार को बस में बैठी थी। इस दौरान परिचालक ने जैसे ही उनका दिव्यांग कार्ड देखा तो गाली गलौज करते हुए बस से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर मारपीट करनी शुरु कर दी। उन्होंने परिचालक की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसने मोबाइल फोन छीन लिया। अभद्रता करते हुए बस लेकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंध रोडवेज भैंसाली डिपो और सदर बाजार पुलिस से की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article