फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of posting obscene photos and videos of teenager on social media

Meerut News: किशोरी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर करने का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of posting obscene photos and videos of teenager on social media
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बिजनौर निवासी युवक पर उसकी 14 वर्षीय बेटी की फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढबाई नगर निवासी महिला ने मंगलवार को थाने पर प्रार्थना की दर्ज कराते हुए बताया कि उसका परिचित अफजलगढ बिजनौर निवासी समीर दिल्ली में प्लास्टिक के खिलौने बनाने का काम करता है। समीर के कहने पर वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गई और वहां उसके साथ काम करने लगी। आरोप है कि समीर ने काम करते समय उसकी नाबालिग बेटी के फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन

बाद में वह उन फोटो और वीडियो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर बेटी पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बेटी ने इसका विरोध किया और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद महिला बच्चों को लेकर मेरठ वापस आ गई। आरोप है कि इस पर समीर ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अब समीर लगातार फोन कर गालियां देकर धमकी दे रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed