फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of molesting sister, scoundrel took away Rs 2 lakh from businessman's scooter

Meerut News: बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगा व्यापारी की स्कूटी से दो लाख ले गया बदमाश

Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting sister, scoundrel took away Rs 2 lakh from businessman's scooter
मेरठ। टीपी नगर के बैरीपुरा में बुधवार को दवा व्यापारी पर एक बदमाश ने बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा बातों में उलझा लिया। आरोपी इसी दौरान चकमा देकर व्यापारी की स्कूटी में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। टीपीनगर थाना पुलिस ने धाेखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है और फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के रिवर हाइट्स में दवा व्यापारी आदेश गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह स्कूटी की डिग्गी में दो लाख रुपये कैश लेकर बैंक में जा रहे थे। जैसे ही बैरीपुरा के पास पहुंचे तो एक बदमाश उन्हें मिला और उसने व्यापारी की स्कूटी रुकवा ली। बदमाश ने आदेश से कहा कि तुमने मेरी बहन से छेड़छाड़ की है। इस पर व्यापारी हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा कि वह उनकी बहन को जानते तक नहीं।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि उसका घर सामने है, वह व्यापारी से घर चलने की कहने लगा। आदेश खुद को सही साबित करने के लिए उसके साथ चार सौ मीटर दूर एक गली तक गया। यहां आरोपी ने कहा कि वह अपनी बहन को बुलाकर ला रहा है, तुम कहीं भाग न जाओ। यह कर आरोपी ने व्यापारी से उनकी स्कूटी की चाबी ले ली। इसके बाद आरोपी दूसरी गली से स्कूटी के पास पहुंचा और डिग्गी से दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों में आ गया और चार सौ मीटर दूरी पर चला गया। इस पर नटवर लाल स्कूटी की चॉबी यह कहकर ले गया कि तुम भाग जाओगे। यहां से जाने के बाद दूसरी गली में घुसकर थोड़ी देर बाद नटवर लाल आया और दो लाख रुपये डिग्गी से निकालकर भाग गया। व्यापारी जब वापस स्कूटी के पास लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed