फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of molesting girl students by changing their names, beaten and handed over to police

Meerut News: नाम बदलकर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Fri, 24 Jan 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting girl students by changing their names, beaten and handed over to police
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में लोगों ने नाम बदलकर कोचिंग सेंटर की छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के युवक को लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चार-पांच दिन से छात्राओं को परेशान कर रहा था। उन्हें दोस्ती और शादी के प्रस्ताव दे रहा था। आरोपी के पास से मेरठ कॉलेज का एलएलबी पाठ्यक्रम का परिचय पत्र भी मिला है।
विज्ञापन

जागृति विहार स्थित एक कोचिंग सेंटर में काफी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं। आरोप है एक युवक पिछले चार-पांच दिन से रोजाना कोचिंग सेंटर के पास पहुंचकर छात्राओं को परेशान कर रहा था। वह छात्राओं का पीछा कर अपना नाम राहुल बताता और दोस्ती का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को आसपास के लोगों ने एकत्र होकर आरोपी को दबोच लिया और धुनाई की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवक को पकड़ने वाले लोगों ने शिकायत में छेड़छाड़ का आरोप नहीं लगाया है। युवक को संदिग्ध बताकर जांच की मांग की है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डेयरी से 20 रुपये का पनीर खरीदकर खाता था
कोचिंग सेंटर के पास ही एक डेयरी है। डेयरी संचालक के मुताबिक आरोपी उनकी डेयरी से 20 रुपये का पनीर खरीदकर खाता था। उसने अपना नाम राहुल बताया था। उसकी हरकतें भी संदिग्ध लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
ई-रिक्शा चालक ने महिला से की छेड़छाड़, धक्का देकर गिराया

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत अड्डे के पास ई-रिक्शा में घर जा रही महिला से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया और ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। इससे महिला घायल हो गई।

टीपीनगर निवासी महिला बृहस्पतिवार दोपहर बागपत अड्डे से ई-रिक्शा में अपने घर जा रही थी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। महिला ने हिम्मत कर शोर मचा दिया। पीड़िता पुलिस को फोन करने लगी तो आरोपी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे धक्का देकर ई-रिक्शा से गिरा दिया। यह देख राहगीरों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed