{"_id":"6a638e81e9c68b3d49050445","slug":"accused-of-marrying-a-second-time-without-informing-the-first-wife-assault-following-objections-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113061-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने का आरोप, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने का आरोप, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी करने और विरोध करने पर मारपीट व प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग और हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कालंदी निवासी मोहिनी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में चकबंदी गांव निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। संतान नहीं होने के कारण भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। करीब एक वर्ष पहले उसका पति एक युवती को घर लाया और उसे अपनी दोस्त बताया। पति के मोबाइल में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो देखने को मिले। मोहिनी ने बताया कि 15 अप्रैल को पति ने उससे झूठ बोलकर उक्त युवती से शादी कर ली।
मोबाइल में दोनों की जयमाला की तस्वीरें देखने पर उसने पति से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर यातनाएं दी गईं और जान से मारने का प्रयास भी किया गया। उसके परिजन छह अप्रैल को चकबंदी पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष ने फिर से 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ भी अभद्रता कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने पति जितेंद्र, ससुर ब्रजपाल, सास मोनी और सुनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार मामले की जांच कर रही है।