फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of infringing material in construction of crematorium

श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप

Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of infringing material in construction of crematorium
श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप
विज्ञापन

दौराला। मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन की अध्यक्षा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर दौराला में दो श्मशान घाट में हो रहे निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोनों निर्माणों की जांच कराए जाने की मांग की है।
संगठन की अध्यक्षा आरती मलिक ने बताया कि दौराला कस्बे में दो श्मशान घाट में लगभग चार करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण व भवन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नगर के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठेकेदार को 90 प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है। आरोप है कि नगर पंचायत ठेकेदार को बिना हैसियत प्रमाणपत्र के ठेका दे रही है। मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिस कारण यहां भी मुरादनगर जैसा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव, मुख्य सचिव नगर विकास विभाग, संयुक्त सचिव प्रशासन सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, आवास एवं विकास परिषद लखनऊ, मेरठ कमिश्नर, जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र लिखकर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed