फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused of illegal construction

Meerut News: अवैध भवन निर्माण कराने का आरोप लगाया

Sat, 11 Oct 2025 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Oct 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
accused of illegal construction
मवाना। थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेष सैनी और थाना प्रभारी पूनम जादौन ने लोगों की समस्याओं को सुना। मोहल्ला काबली गेट निवासी नंदा रस्तोगी ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि मोहल्ला हीरालाल में कई अवैध भवन बने थे। जिसका दंबगई के बल पर बैनामा कराया गया। नगर पालिका के विरोध के बावजूद बैनामा हो गया था। निर्माण को गिराकर बैनामा धारक ने नगर पालिका में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पालिका ने उस पर रोक लगाई थी। तभी से उक्त भूमि बंजर पडी हुई थी। शिकायत में कहा है कि अब उक्त भूमि पर अवैध रुप से निर्माण शुरु कर दिया गया है। उक्त भूमि कब्रिस्तान तकिए की भूमि है। जिस पर कोई नया निर्माण नहीं हो सकता है। शिकायत के बाद नगर पालिका ओर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाईश की। टीम का कहना है कि अपनी जांच रिपोर्ट नायब तहसीलदार को देंगे। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी ऊज्मा ने दिए शिकायती पत्र में एक व्यक्ति द्वारा रास्ते में अवैध कब्जा कर स्लैब डाला जा रहा है। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। पाईप भी उसकी दीवार के नीचे आ गए हैं। जांच कराकर किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed